मेंगो फ्रोजन लस्सी ( जमी हुई आम लस्सी)



मेंगो फ्रोजन लस्सी (जमी आम लस्सी ) :
जब मैं बचपन मे मेंगो फ्रोजन लस्सी जो पापा मार्केट से लेके आते थे खाती थी तब उसके स्वाद से दिल खुश हो जाता था, हालांकि मुजे ये फ्रोजन मेंगो लस्सी बाहर कही खाने को ना मिली, तो मैंने लोक डाउन में इसे घर पर बनाने की कोशिश की, और वो लाजवाब कोशिश रही। अगर आप को आम पसंद हो और लस्सी भी तो मेंगो फ्रोजन लस्सी एक बार जरूर बनाइए। और अगर आप को प्लैन लस्सी ना भी पसंद हो तो भी यह फ्रोजन मेंगो लस्सी आपको जरूर पसंद आएगी। तो इसे बनाने के लिए हमे चाहिए होगा :
1. छिले और कटे हुए आम ( फ्रोजन आम अगर फ्रेश आम ना हो तो) - 1 बाउल
2. दही - 1 बाउल
3. दली हुई शुगर - 4-5 चमच्च
4. दूध - 1 कप
4. इलाइची - 1 पीस
ऊपर लिखी सारी सामग्री को मिक्सचर में डालके अच्छे से मिलाइए, 1-2 मिनट तक मिक्सचर चलाने से बिना पल्प लस्सी तैयार होगी जो गाढ़ी होगी। शुगर अगर कम लगे तो स्वादानुसार डाल दीजिए। लस्सी ज्यादा मीठी या ज्यादा खट्टी नही होनी चाहिए। इसीलिए इसे 1-2 बार थोड़ा टेस्ट करके देख लीजिए क्युकी सही मात्रा में इंग्रीडिएंट्स का होना ही लस्सी को उसका प्रोपर टेस्ट देगा। अब लस्सी को 2 घन्टे तक फ्रीज़र में रखिये और जब आप 2 घन्टे बाद देखोगे तो मेंगो लस्सी अच्छे से फ्रीज़ हो चुकी होगी, जिसे आप 2-3 मिनट बाद खा सकते हो। एकदम ज्यादा फ्रीज़ करने से लस्सी का टेक्ष्चर खराब हो सकता हैं इसलिए उसे थोड़ी देर रूम टेम्प्रेचर पर रखके खाइए। अगर आपको फ्रोजन ना खानी हो तो फ्रीज़ में 1 घंटा रखने के बाद भी आप खा सकते हो,जो लस्सी का गाढ़ापन होगा उसे आप पसंद करते हो तो। तो जरूर बनाइए मेंगो फ्रोजन लस्सी ।

Comments

You are welcome to share your ideas with us in comments !

Archive

Contact Form

Send