कुछ रिश्ते अनूठे होते हैं

Red Rose


कुछ रिश्ते अनूठे होते हैं,

अपना वजूद अहसासों से जताते हैं।

कुछ रिश्ते बेनाम किन्तु सुंदर होते है,

अलग रंग व खुशबू से महेकते हैं।

कुछ रिश्ते लब्जो से परे होते हैं,

आँखों से दिल की गहराई परख लेते हैं।

कुछ रिश्ते यादों में सिमट जाते हैं,

समय के बहाव में शायद खो जाते है।

कुछ रिश्ते चुभन दे जाते हैं,

खुद का खुद से रिश्ता याद दिला जाते हैं।

कुछ रिश्ते समय स्थान अंतर से परे होते हैं,

उनके होने मात्र से सुकून दे जाते  हैं।

पायल बोदर 

Comments

You are welcome to share your ideas with us in comments !

Archive

Contact Form

Send